Maa Chandraghanta Puja: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। मां का ये रूप बेहद ही शांत है।
Highlights
- तीसरे दिन होगी मां चंद्रघंटा की पूजा
- मां का ये रूप है बेहद ही शांत
- मां को लगाएं खीर का भोग
Maa Chandraghanta Puja: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। मां का ये रूप बेहद ही शांत है। शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024 को शुरू हुए थे। आज तीसरा दिन है और इस दिन देवी के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि आज के दिन कोई भी सच्चे मन से चंद्रघंटा माता की पूजा करता है तो उसके जीवन में सुखों की वृद्धि होती है और उसका आत्मविश्वास बढ़ता है।
(Courtesy-Freepik)
देवी भागवत पुराण में बताया गया है कि मां का ये रूप बेहद शांत, सरल और ममतामयी है। मां इस रूप में अपने भक्तों पर सुखों की वर्षा करती है। इस लेख में हम आपको माता की कृपा पाने के लिए पूजा विधि और उनका प्रिय भोग बताएंगे।
Maa Chandraghanta Puja
नवरात्रि में तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। पूजा के लिए आप स्नान आदि कर आसन पर बैठ जाएं। फिर मन में संकल्प लें और मां का ध्यान करें। मां को कुमकुम और अक्षत अर्पित करें और मां की मूर्ती को लाल या पीले वस्त्र चढ़ाएं। फिर उनकी कथा पढ़ें। इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। अंत में माता की आरती करें। फिर मां को भोग लगाएं। ऐसा करने से मां की विशेष कृपा मिलती है।
(Courtesy-Freepik)
चंद्रघंटा मां का प्रिय भोग
विधि-विधान के साथ मां की पूजा करने के बाद मां को उनका प्रिय भोग लगाया जाता है। उनका प्रिय भोग खीर है। मां को केसर की खीर बहुत पसंद है। इसके अलावा आप लौंग, इलाइची, पंचमेवा और दूध से बनी मिठाइयों का भी भोग लगा सकते हैं।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
Maa Chandraghanta Puja के बारे में अगर आपको कुछ भी जानना है तो हमें कमेंट में जरूर बताएं। साथ ही हमारे सोशल मीडिया अकाउंट्स (Insta) और (Twitter) को फॉलो करना ना भूलें।