Navratri Ghatasthapana Time 2024: नवरात्रि में घटस्थापना का काफी महत्व होता है। ऐसे में ये ध्यान देना बहुत जरूरी है कि इसका सही समय क्या है।
Navratri Ghatasthapana Time 2024: इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं और 12 अक्टूबर को इनका समापन हो रहा है। हिंदू धर्म में नवरात्रि की काफी मान्यता है। 9 दिनों तक पूरे देश में माता के नौ रूपों की पूजा की जाती है और बड़े धूमधाम के साथ ये त्योहार मनाया जाता है।
(Courtesy-Pexels)
नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। घटस्थापना को कलश स्थापना भी कहते हैं। हालांकि इसे लेकर कहा जाता है कि हमेशा घटस्थापना समय और मुहूर्त के हिसाब से की जानी चाहिए। जैसा कि हमने आपको पिछले लेख में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त बताया था। वैसे ही इस लेख में हम आपको घटस्थापना का सही समय भी बताएंगे।
Navratri Ghatasthapana Time 2024
3 अक्टूबर को घटस्थापना है। इस साल 2 शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। पहला सुबह 6 बजकर 15 मिनट से सुबह 7 बजकर 2 मिनट का है। वहीं दूसरा मुहूर्त 11 बजकर 46 मिनट से लेकर 12 बजकर 33 मिनट तक है। इस समय के अंदर आप घटस्थापना कर सकते हैं।
(Courtesy-Pexels)
क्या है घटस्थापना?
नवरात्रि के पहले दिन ही घटस्थापना की जाती है। इसका मतलब है कि ब्रह्मांड में मौजूद सभी शक्तियों का कलश में आह्वान करना। इसे कलश स्थापना भी कहा जाता है।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
Navratri Ghatasthapana Time 2024 पर यदि आप कुछ भी पूछना चाहते हैं तो कमेंट्स में आप पूछ सकते हैं। या हमारे ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स (Insta) और (Twitter) पर भी हमें फॉलो कर सकते हैं।